हेल्थ डेस्क।हार्ट फेलियर के बारे में आम धारणा यही है कि इसमें हार्ट काम करना बंद कर देता है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। हार्ट फेलियर में हार्ट की ब्लड को पंप करने की क्षमता कमजोर हो जाती है। यानी इसमें मरीज की एकदम से मौत नहीं होती। हालांकि उसकी जिंदगी पर खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरत वक्त रहते संभलने की होती है। इसलिए हर व्यक्ति को हार्ट फेलियर के संकेत जानना जरूरी है। पहले से ही मिल जाते हैं संकेत....
बॉम्बे हॉस्पिटल के कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. इदरीस खान का कहना है कि ज्यादातर केसेस में हार्ट फेलियर के संकेत 15 दिन या इससे भी पहले नजर आने लगते हैं। अगर वक्त पर इन्हें पहचानकर इलाज शुरू किया जाए तो इससे जिंदगी पर संभावित खतरे से बचा जा सकता है।








No comments:
Post a Comment